विकासनगर, मई 31 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अहिल्याबाई के जीवन की जानकारी मुहैया कराते हुए अपने राष्ट्र की विभूतियों का सम्मान करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने विद्यार्थियों को बताया कि विषम परिस्थितियों में भी अहिल्याबाई ने देश और समाज के लिए जो काम किया उसे सदियों तक याद रखा जाएगा। कला, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया वह एक अविस्मरणीय है। शिक्षक पूजा पाल ने कहा कि हम सभी को उनके जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान नेत्री थीं, जिन्होंने समाज के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। कमलेश सिलोड़ी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। कठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.