विकासनगर, मार्च 16 -- पछुवादून बार एसोसिएशन ने रविवार को चुनाव अधिसूचना जारी की। बार भवन में आयोजित बैठक में निर्वाचन कमेटी का गठन किया गया। जारी अधिसूचना के तहत 17 मार्च से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी और 22 मार्च को मतदान कराया जाएगा। बार एसोसिएशन के सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन कमेटी में धीर सिंह आजाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नरेश चौहान और शालिनी सेठी सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए। निर्वाचन कमेटी की सहमति पर जारी अधिसूचना के तहत 17 मार्च को वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। 18 मार्च को नामांकन, 19 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। 20, 21 मार्च को प्रत्याशियों के लिए प्रचार का समय दिया गया है, जबकि 22 मार्च को मतदान संपन्न होगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.