विकासनगर, अगस्त 29 -- पछुवादून, जौनसार बावर के विकासखंड मुख्यालयों में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विकासनगर और कालसी के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक मुन्ना चौहान, सहसपुर में विधायक सहदेव पुंडीर और चकराता में विधायक प्रीतम सिंह ने शिरकत की। क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से वार्ड की समस्याओं की सूची बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है। सदस्यों ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही आवश्यक कार्यों की सूची उपलब्ध कराएंगे। विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय में एसडीएम विनोद कुमार ने ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली और कनिष्ठ उप प्रमुख अनिल तोमर को शपथ दिलाई, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ने शपथ दिलाई। विधायक मुन्ना चौहान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.