विकासनगर, सितम्बर 9 -- 'हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के अंतिम दिन पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक पर्यावरण प्रेमियों ने हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर सभी ने कहा कि हिमालय की रक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रतिज्ञा में सभी ने हिमालयी पर्यावरण, संस्कृति और जीवन पद्धति को सुदृढ कर बचाने का संकल्प लिया गया। इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में प्रधानाचार्य अनिल बोहरा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय भारत देश के एक बड़े भू-भाग को ही आच्छादित नहीं करता बल्कि हिमालय भारत देश का ताज भी है। हिमालय भारत की सीमाओं को सुरक्षा भी प्रदान करता है और दुश्मन देशों के लिए चुनौती बनकर देश की सुरक्षा, जलवायु, जन-जीवन और विभिन्न गतिविधियों को प्रभावित कर जीवन जीने की स्थिति बनाता है। भारत के...