बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय। नगर संवाददाता तेज पछुआ हवा से जिले में पावर कट की समस्या बढ़ गई है। बार-बार बिजली ट्रिप होने से उपभोक्ता अभी से ही परेशान होने लगे हैं। शहर से लेकर गांव तक ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने, तार से चिंगारी देने आदि की शिकायतें आनी शुरु हो गई हैं। बिजली की चिंगारी से आग लगने की घटना तो अभी घटित नहीं हुई है पर अनहोनी की आशंका लोगों को अभी से ही सताने लगी है। विद्युत उपभोक्ताओं से मिली शिकायत के बाद बिजली कंपनी भी सतर्कता बढ़ा दी है। इनमें सभी ट्रांसफार्मर के फ्यूज ठीक करने से लेकर जंफर कसने, झूलते तार को रिसाईलिंग करने, ट्रांसफार्मर में तेल और अर्थ की जांच करने आदि मेंटनेंस का काम शुरु हो गया है। इसके अलावा जिलेभर में तार के पास से पौधों की टहनी काटने व घर के पास से गुजरे तारों में कवर करने का काम किया जा रहा है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.