मधेपुरा, दिसम्बर 3 -- मधेपुरा,संवाद सूत्र। पछुआ हवा के साथ पारा लुढ़कने से कनकनी बढ़ने लगी है। आमलोगों के साथ ही कामगारों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। हालांकि मंगलवार को दिन में धूप रहने के कारण मौसम खुशगवार रहा। शाम होते ही ठंड बढ़ गयी। मालूम हो कि पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क रह रहा था। मंगलवार को मौसम साफ रहा। दोपहर के वक्त धूप में गर्माहट भी महसूस हुई। लेकिन शाम ढलते ही कनकनी बढ़ गयी। ठंड के कारण दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सुबह के वक्त छोटे - छाेट स्कूली बच्चे ठंड से कुछ परेशान नजर आए। काम की तलाश में तड़के कर्पूरी चौक पर पहुंचने वाले लोग भी ठंड में कुछ परेशान नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। करीब नौ किमी रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.