गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिसंबर में ठंड की आगाज हो गई है। बदल रहे मौसम ने तापमान के अधिकतम और न्यूनतम दोनों में गिरावट शुरू कर दी है। दिन में हो रही धूप का असर अब शाम को नहीं दिख रहा है। शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, ठंड बढ़ने की वजह पश्चिम से आ रही पछुआ हवाएं हैं, जो पहाड़ों की ठंड को पहुंचाना शुरू कर दी हैं। इसका असर आने वाले दो दिनों में और अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने की सबसे बड़ी वजह यह है कि वायुमंडल के ऊपरी सतह पर पछुआ हवाओं का चलना शुरू हो गया है। वहीं, निचले वायुमंडल में पुरुवा हवाएं चल रही है। प...