आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़। मौसम की मार अब आम लोगों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को सुबह से चल रही सर्द पछुआ हवा के झोकों से ठिठुरन और बढ़ गई। गलन भरी ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप तो निकली, लेकिन सर्द पछुआ हवाओं के आगे धूप बेअसर रही। पूरे दिन लोग कांपते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...