सिमडेगा, फरवरी 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में पछुआ हवा का कुछ खास असर नहीं है। जिसके कारण रबी की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। किसानों ने बताया कि जिले में अभी भी सुबह और शाम में हवा में नमी रहती है। जिसके कारण रबी की फसल की पैदावार ठीकठाक है। हवा भी तेज गति से नहीं चल रही है। इधर कृषि विभाग के द्वारा बताया गया कि जिले में 9270 हेक्टेयर में गेंहू की खेती की गई है। वहीं 25778 हेक्टेयर में दलहन, 14788 हेक्टेयर में दलहन की खेती हुई है। वहीं औसत मात्रा में कुछ किसानों के द्वारा आलु की खेती भी की गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक फसल बर्बाद होने या खराब होने की शिकायत नहीं मिली है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.