मधुबनी, जनवरी 4 -- मधुबनी। पछुआ हवा रविवार सुबह कम हुई फिर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। दूसरे दिन भी दिनभर धूप नहीं निकली। रविवार को आसमान साफ रहने से यातायात में लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। वैसे कनकनी से राहत नहीं मिली। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव से कनकनी बढ़ती जा रही है। रात में मौसम सबसे अधिक खराब हो जाता है। ठंड ऐसी की शाम होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलने पर कोल्ड डे की स्थिति बनेगी। बाजार में बहुत जरूरी काम से ही लोग निकल रहे। ठंड में बच्चों और बुजुर्गो को अधिक परेशानी हो रही है। ठंड का असर बाजार में भी दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही सदर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बीपी,सुगर और हार्ट के मरीज पहुंच रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद न...