अयोध्या, नवम्बर 8 -- अयोध्या,संवाददाता। जिले में 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाओं चलने से तापमान गिर गया है। 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढक गया। आने वाले कुछ दिनों के भीतर ठंड के रफ्तार पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताते हैं पछुवा हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिससे शाम से सुबह तक ठंड बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे इसी तरह हवाओं के चलने की संभावना बनी हुई है जिससे तापमान और कम हो सकता है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.