संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नवम्बर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है वैसे-वैसे ठंड अपना रंग दिखा रही है। तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। इसी के साथ ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। अब लगातार ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम ठंडा होने के कारण सुबह की गुनगुनी धूप अच्छी लगने लगी है। दिन में भी बूढ़े-बुजुर्ग धूप का आनंद ले रहे हैं। पहाड़ों से होकर आ रही बर्फीली हवाओं ने वातावरण में धीमी गति से ठंड घोलना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से छन कर आ रही हवाएं मैदानी इलाके में ठंडक फैला रही हैं। बदलते हुए मौसम में लोगों को बच कर रहने की सलाह दी जाती है। मौसम के इसी बदलाव में रबी के फसलों की बोआई होती हैं और तेजी के साथ खेत किसानी के काम किए जा रहे हैं। मौसम मे ...