फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद। पछुआ हवाओं के चलने से एकाएक सर्दी तापमान में गिरावट आई है जिसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक चला गया। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह को कोहरे की घनी चादर छाई रही। इसलिए सूर्यदेव के दर्शन देर से हुए। पूस माह चल रहे हैं। ऐसे में सर्दी का सितम बढ़ेगा। पछुआ हवाएं चलने से मौसम में एकाएक करवट ली है और सर्दी बढ़ गई है। शाम होते ही लोग अलाव अंगीठी, हीटर आदि के सहारे बैठने को मजबूर हुए। सुबह को कोहरा छाने से वाहन चालकों को वाहनों को चलाने में दुश्वारी हुई। शाम होते ही कोहरे की चादर छाने लगी। सर्दी बढ़ने से शाम होते ही बाजारों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ठिठुरन बढ़ने से लोग अब घरों से देर से निकल रहे हैं। छुट्टी के दिन लोग छतों पर दस बजे के बाद पहुंच...