समस्तीपुर, फरवरी 1 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अगले दो दिनों तक सुबह में मध्यम कुहासा रह सकता है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 5 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में धीमी गति से पछुआ हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 55 से 70 प्रतिशत रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री एवं न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.