लखनऊ, फरवरी 5 -- बोर्ड परीक्षाओं से पहले उत्तर प्रदेश में बागपत जिला प्रशासन ने सरकारी आवासीय विद्यालयों में सीलिंग फैन के पुराने छड़ को बदलकर एंटी सुसाइड फैन डाउन रॉड लगवा दिया है। बागपत के तीन आवासीय स्कूलों में लगभग 700 बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं, जहां आत्महत्या की कोशिश को रोकने वाले ये रॉड लगाए गए हैं। बागपत सरकारी स्कूलों के हॉस्टल में एंटी सुसाइड रॉड लगाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन गया है। मुंबई के शरद अशानी ने 2017 में पंखों से झूलकर खुदकुशी को रोकने के मकसद से इस तरह का एक रॉड बनाया था, जिसका इस्तेमाल अब देश के कई राज्यों में स्कूल, अस्पताल, जेल वगैरह में हो रहा है। एहतियातन काफी लोग घर के पंखों में भी इस तरह का रॉड लगाने लगे हैं। बागपत की डीएम अस्मिता लाल ने मीडिया को बताया कि 3 सरकारी आवासीय स्कूलों के कमरों में 250 एंटी...