रायबरेली, जनवरी 19 -- रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट के बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाया जाएगा। 25 जनवरी को समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत के तहत आने वाली मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक भवनों एवं मूर्तियों को प्रकाशित किया जाए। 26 जनवरी को सुबह साढे़ आठ बजे समस्त शासकीय भवनों पर झंडारोहण तथा अभिवादन होगा, साथ ही सभी जगहों पर राष्ट्रगान के साथ संविधान में उल्लिखित संकल्पों के स्मरण किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रध्वज सुबह दस बजे फहराया जाएगा। जिलाधिकारी...