गढ़वा, नवम्बर 5 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत पचौर गांव निवासी अनिल प्रसाद की पुत्री 11 वर्षीया फ्रूटी कुमारी बुधवार को सांप के काटने से गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उसके घर के पास खेत में आलू लगा था। उसे वह देखने गई थी। उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.