आरा, नवम्बर 29 -- कोईलवर।एक संवाददाता। प्रखंड के पचैना गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले शनिवार को जलयात्रा का आयोजन हुआ। मौके पर सैकड़ों हाथी, घोड़े व ऊंट के साथ साथ गेरुआ रंग से सजी महिला व पुरुष भक्तों की टोली माथे पर कलश लेकर सुबह पचैना से हरिपुर सोन नदी घाट पर पहुंची। हरिपुर घाट से सोन का जल कलश में भरकर वापस भक्तों की टोली पचैना यज्ञ स्थल पहुंची, जहां प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत की गई। जलयात्रा में यज्ञाचार्य व ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। यज्ञ मंडप में उपस्थित यजमानों के अलावा यज्ञ स्थल पर भारी संख्या में स्त्री व पुरुष भक्तों की उपस्थिति रही। आयोजक मंडल ने बताया कि जलभरी के आयोजन के बाद कल से यज्ञ प्रारंभ होगा। रविवार को पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश व परिक्रमा प्रारंभ होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.