जहानाबाद, अगस्त 4 -- मेहंदिया, एक संवाददाता। सावन माह की अंतिम सोमवारी को मधुश्रवा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ गया। अनुमानत: करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। रविवार की शाम से ही लोग मधुश्रवा में पहुंचना शुरू कर दिए थे। सोमवार की सुबह तक पूरा मधुश्रवा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था। यहां तक आने वाली करीब आधा दर्जन सड़के जाम हो गई थी। करीब चार से पांच घंटे के लंबे इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को भगवान शंकर पर जलाभिषेक करने का अवसर प्रदान हो रहा था। मेहंदिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन मुस्तैद था। बड़ी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था वहीं महिलाओं को विशेष सुरक्षा प्रदान किया गया था। खास तौर पर मंदिर के प्रवेश द्वार पर अस्थाई रूप से महिला एवं पुलिस बल क...