झांसी, फरवरी 4 -- किसानों की आमदनी बढ़ेगी, विशेषज्ञ दे रहे ज्ञान झांसी,संवाददाता पचास किसानों का दल प्रशिक्षण में कई टिप्स प्राप्त कर चुका है। किसान यहां कई ऐसे बिन्दु सीखने में रुचि दिखा रहे है। जिसमें सीधे किसानों की कम आय में अधिक आमदनी हो सके। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ ही किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां भी देंगे। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में आज उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद से आए 50 है। भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। यह किसान दल विश्वविद्यालय में 5 दिनों तक रहकर आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित कृषि की वि...