मधुबनी, फरवरी 9 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के पचही गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार रात एक ही मकान में स्थित तीन सगे भाई के कमरे का ताला तोड़कर करीब एक-डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने शिव शंकर झा, संतोष झा तथा राजीव झा के एक-एक कमरे सहित कुल चार कमरे में चोरी की। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर व खोलकर सोने-चांदी का जेवरात, नकद 7 हजार रुपये व कुछ कीमती साड़ी चुरा लिया। अज्ञात चोरों ने मकान के प्रथम तल पर स्थित चार कमरे का ताला तोड़ा। जबकि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गृहस्वामी की मां प्रेमदाय देवी अकेले सोयी हुई थीं। अन्य किसी भी कमरे में कोई नहीं सोया था। महिला का पुत्र सब गांव से बाहर रहता हैं। जबकि ग्राउंड फ्लोर में ही उनका एक और बेटा मोहन झा का कमरा है। ग्राउंड फ्लोर पर किसी भी कमरे में चोरी नहीं हुई। गृहस्वामिनी स्व गंगाधर झा की पत्नी प्रेमद...