बस्ती, जुलाई 9 -- छावनी। थानाक्षेत्र स्थित 2022 में प्रशासन वृहद पौधरोपण अभियान के तहत पचवस झील के किनारे पौध लगवाएं थे। यहां पर लगभग हजार पौधे लगाए गए थे। पौधरोपण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री, तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन, डीएफओ, क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के साथ तमाम गणमान्य लोगों की भागीदारी रही। पचवस ताल को झील का नाम दिया गया। इसके चारो तरफ पौध लगाए गए। लेकिन यहां पर अधिकांश पौधे सूख गए हैं। झील के चारो तरफ लगाई गई रेलिंग चोरी हो गई। चारो तरफ का बनाया गया रास्ता जर्जर हो रहा है। अब यहां पर गिने चुने पौधे ही बचे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.