गिरडीह, दिसम्बर 24 -- पचम्बा। पचम्बा थाना में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद एवं पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार मुख्य रुप से उपस्थित होकर आम लोगों की भूमि सम्बन्धी समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जमीन विवाद से जुड़े कुल तीन मामलों को प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के क्रम में अधिकारियों ने ऑन द स्पॉट एक मामले का निष्पादन कर दिया। जबकि शेष दो मामलों में दोनों पक्षों को आपसी बैठक के माध्यम से समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि डीसी साहब और एसपी साहब के निर्देश पर आज थाना दिवस पर भूमि सम्बन्धी विवादों की सुनवाई की गई। जिसमें करहरबारी के मामले का दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद ऑन द स्पॉट समाधान कर दिया गया जबकि बोड़ो समेत एक अन्य मामले को दस्तावेज के अभाव में आज निष्पादित...