रामगढ़, दिसम्बर 30 -- केदला, निज प्रतिनिधि। पचमो पंचायत के बाघमरवा में करमाली मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य पचमो रेणु देवी और संचालन जगन्नाथ करमाली और आकाश करमाली ने किया। समारोह में करमाली जाति के विकास और उत्थान पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर आंदोलनकारी शहीद कोका कुमार करमाली सहित तमाम दिवंगत सामाजिक नेताओं को याद करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर लोगों ने उनके पद चिन्हों पर चलने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरामन करमाली, प्रकाश करमाली, गोविंद करमाली, दिनू करमाली, उपेंद्र करमाली, बढ़न करमाली, राजन करमाली, टिंकू करमाली, तिलेश्वरी देवी, चुनवा देवी, द्रौपदी देवी, कौशल्या देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.