बलरामपुर, फरवरी 19 -- पचपेड़वा, संवाददाता। थारू विकास परियोजना विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा परिसर में रेडक्रास सोसाइटी बलरामपुर के तत्वावधान में विशाल मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 676 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। कैंप में 238 पुरुष, 206 महिलाएं और 202 बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सा टीम द्वारा 26 मरीजों की ब्लड शुगर जांच, 28 मरीजों का ब्लड प्रेशर परीक्षण तथा 76 मरीजों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। जांच के उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ऐसे मेगा हेल्थ कैंप का उद्देश्य दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक समुचित स्वास्थ्य सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.