बलरामपुर, फरवरी 15 -- पचपेड़वा, संवाददाता। शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा का पचपेड़वा क्षेत्र में द्वितीय दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यात्रा थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र स्थित एकलव्य विद्या निकेतन, विशुनपुर विश्राम पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया। इससे पूर्व हर्रैया चंद्रसी, रामनगर, बिशुनपुर टनटनवा एवं फोंनगही गांव में घर-घर गायत्री संदेश पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। रथ यात्रा अजय चौधरी के गांव बैरिहवा पहुंचा, जहां अंगद प्रजापति, बालेश्वर चौरसिया, संजय जायसवाल, कृष्ण कुमार पांडे, राजनाथ, ठाकुर प्रसाद, जिला समन्वयक सीताराम वर्मा, जीवन गुप्ता, जगदीश चौधरी तथा ग्रामप्रधान बृजलाल चौधरी सहित अनेक परिजनों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। शांतिकुंज प्रति...