गुमला, फरवरी 23 -- गुमला, अमरनाथ कश्यप। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 अंतर्गत करंज टोली स्थित मतदान केंद्र तक पहुंचना इस बार मतदाताओं और पोलिंग पार्टी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। बूथ तक जाने के लिए पक्की सड़क या सुगम रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को लगभग 1.5 किमी लंबी पगडंडी पर पैदल चलकर मिडिल स्कूल करंज टोली स्थित मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ा।इलाके की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद कई मतदाताओं और पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने कहा कि यह क्षेत्र देखकर ऐसा प्रतीत ही नहीं होता कि यह नगर परिषद क्षेत्र का हिस्सा है। उबड़-खाबड़ पगडंडी पर चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचने में लोगों को काफी असुविधा हुई। जिससे कई मतदाता असहज नजर आए।इसके बावजूद इलाके के मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक दिखाई दिए। कठिन रास्ते और असुविधा के बाद भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.