मैनपुरी, फरवरी 2 -- अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर सोमवार को वन विभाग किशनी रेंज और समान पक्षी विहार द्वारा नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम आर्द्रभमि और पारंपरिक ज्ञान, सांस्कतिक विरासत का उत्सव है जो आर्द्रभमि संरक्षण एवं सांस्कतिक पहचान में पारंपरिक ज्ञान की भूमिका पर केंद्रित है। समान पक्षी विहार में आयोजित नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल कार्यकम में एसएस पब्लिक स्कूल सेहा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप ने आर्द्रभमि क्षेत्र परिभ्रमण, बर्ड वाचिंग, प्रकति, जैव विविधता भ्रमण आदि की विस्तार से जानकारी दी। आर्द्रभमि एवं पक्षी संबंधी पारिस्थितिकीय पर विचार, छायाचित्र प्रतियोगिता, कैमरावॉक आदि कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही छात्रों की निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें वि...