संभल, जून 5 -- पर्यावरण की रक्षा अब केवल पर्यावरणविदों तक सीमित नहीं रही। पुलिस अधिकारी भी अब इस मिशन में आगे आ रहे हैं। जनपद में एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने जो कार्य कर दिखाया है वह न सिर्फ उदाहरण है बल्कि प्रेरणा भी है। उन्होंने इस वर्ष 160 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों को न केवल पहचानकर रिपोर्ट किया, बल्कि उन्हें ई-बर्ड कॉर्नर लैब पर अपलोड कर जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन प्रजातियों में 40 से अधिक विदेशी पक्षी शामिल हैं, जो इससे पहले कभी जनपद में दर्ज नहीं किए गए थे। ये पक्षी गंगा किनारे आते हैं। यहां की जलवायु इनके लिए अनुकूल मानी जाती है। जिले की देश व दुनिया में आध्यात्मिक और पौराणिक नगरी के रूप में पहचान है लेकिन अब जैव विविधता की एक नई पहचान बन गया है। इस परिवर्तन की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.