सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- बल्दीराय, संवाददाता जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र धनपतगंज ब्लॉक में स्थित गांवों में पूरे पंडित आचार्य, मौहरिया, पूरे रमभदरी , पूरे राम गुलाम, पुरे सुजान, रामनगर, पूरे रामसेवक मिश्रा, आदि गांवों की आबादी लगभग पांच हजार आज़ भी पक्की सड़क बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय निवासी कमलेश कुमार पांडेय, अयोध्या प्रसाद पांडेय, रामरेखा पांडेय, सूर्यमणि, जगदेव प्रसाद, अखिलेश मिश्रा, अमित मिश्रा, द्वारिका यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कई बार प्रदेश सरकार और लोकनिर्माण विभाग से मांग की है। पूर्व सांसद से अधिकारियों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई थी। लेकिन महज आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी से लेकर अब तक कितनी सरकारें आईं और चली गई सभी ने विकास के नाम पर वोट लिए, बड़े बड़े दावे किए नती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.