मोतिहारी, जून 5 -- शहर के वार्ड संख्या -एक का सिंघिया हिबन, मोतिहारी शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित है। पहले यह क्षेत्र ग्रामीण परिवेश का हिस्सा था, जहां कृषि मुख्य व्यवसाय था और जीवनशैली अपेक्षाकृत सरल थी। नगर निगम में शामिल होने के बाद यहां के निवासियों को लगा कि अब उन्हें भी शहरी जीवन की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। हालांकि, वास्तविकता इसके विपरीत है। आज भी इस वार्ड की अधिकतर सड़कें कच्ची हैं, जो बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन से भरी रहती हैं। इससे लोगों को आवागमन मुश्किल हो जाता है। गर्मी में धूलकण से सांस लेना दूभर हो जाता है। जलनिकासी के लिए नाला नहीं : जलनिकासी की व्यवस्था यहां एक बड़ी समस्या है। वार्ड में नालों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण घरों का गंदा पानी और बरसात का पानी गलियों में जमा हो जाता है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.