कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। जिले के सभी नगर निकायों से अबतक लगभग 42 हजार लोगों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के लिये ऑनलाइन आवेदन किये हैं। इसमें शासनादेश के अनुसार पहले विधवा, वृद्धा व दिव्यांगों को वरीयता क्रम में रखा गया है। ऐसे आवेदकों के ग्यारह निकायों में कुल 6 हजार 1 सौ 33 लोगों की सूची जारी कर पात्रता की जांच करने के लिये लेखपालों को लगाया गया है, जबकि फाजिलनगर व दुदही में वरीयता क्रम के आवेदक अभी नहीं मिले है। आवेदकों के घर जांच करने पहुंचने पर ऐसे तमाम मामले सामने आने लगे हैं, जिसमें आवेदकों के पास पहले से ही पक्के मकान हैं या फिर उनके परिवार में पहले भी योजना का लाभ दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 का शुभाम्भ 1 अक्तूबर 2024 में किया गया। इस योजना के तहत दुर्बल, निम्न आय व गरीब परिवारों को शहरों में आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.