मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में ठेले से पकोड़ी लेने गए युवक को पकोड़ी बनाने वाले ने ही मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार की शाम थाना मूंढापांडे के गांव मुड़िया भायपुर के मनीष पुत्र राजकुमार गांव में ठेले से पकोड़ी लेने गया था,मनीष ने बताया कि जब वह ठेले के पास पकोड़ी लेने के लिए खड़ा था तो ठेले वाले भोगराज ने कहा कि पकोड़ी ठेले से दूर जाकर खाना क्योंकि तुम्हें देखकर हमारी दुकानदारी नहीं होती है, इसके बाद जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो भोगराज और उसके बेटे सतपाल ने कढा़ई से पकोड़ी निकलने वाले चल्ले के गर्म हत्थे से सिर में वार कर घायल कर दिया, जिससे वह गश खाकर जमीन पर गिर गए, जिसकी सूचना किसी व्यक्ति ने पीड़ित के परिजनों को दी, जब वह मौके पर पहुंचे तो पिता और बेटे ने गंदी गालियां...