महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सत्यनारायण प्रजापति को जिले में प्रथम स्थान मिला है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत निर्वाचन नामावली में उत्कृष्ट कार्य के लिए सत्यनारायण प्रजापति को यह सम्मान दिया है। उन्हें प्रोत्साहन राशि के तौर पर 10,000 रुपये दिये गए हैं। कोमल भारती, नरसिंह यादव, जनार्दन वर्मा, नसीब देवन, निशा भारती, संतोष नारायण, रामसमुझ प्रजापति, छोटकन वर्मा, विजई, रवि कुमार, सोनू शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, अवधेश गुप्त, विकेश गुप्त, विनोद चौरसिया आदि ने इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...