दिल्ली, सितम्बर 28 -- दिल्ली पुलिस ने 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया है। छात्राओं के आरोप के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा था। चैतन्यानंद पर लड़कियों के साथ यौन शोषण के अलावा भी कई आरोप हैं। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेट के स्वामी चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए आरोपी से पुलिस का पूछताछ करना जरूरी है।क्या-क्या हैं आरो...