नई दिल्ली, जून 7 -- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। बताया जा रहा है कि उसने शराब के नशे में गाजियाबाद पुलिस को फोन कर सीएम रेखा गुप्ता को मारने की धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है।रेखा गुप्ता की बढ़ा दी गई थी सुरक्षा दरअसल दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताय था कि गुरुवार रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल कर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को देर रात गाजियाबाद पुलिस से यह सूचना मिली। इसके बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गए। उधर सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। उन्हें जेड ...