नवादा, सितम्बर 10 -- गोविंदपुर, संवाद सूत्र बिहार-झारखंड की सीमा पर नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत दर्शन गांव से सौ मीटर आगे इमलीपर स्थित पइन पर बना पुलिया अचानक ध्वस्त हो गया। जिसके चलते करीब 15 दिनों से इस मार्ग से होकर आवागमन बाधित हो गया है। आलम यह है कि लोगों को पुलिया पार बसे गांव तक जाने के लिए पैदल दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लोग पुलिया के एक छोर पर किसी वाहन के सहारे पहुंचते हैं। फिर पैदल ही पुलिया पार करते हुए अपने गांवों तक पहुंचते हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह गोविंदपुर पंचायत के बाराटांड़ और झारखंड राज्य के कटैया गांव को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। पुलिया के उस पार गोविंदपुर प्रखंड का बाराटांड़ समेत झारखंड राज्य के कोडरमा जिला अंतर्गत कटैया, ढाब, गजहड़, डू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.