नवादा, जून 9 -- नारदीगंज, संवाद सूत्र सूबे की सरकार आहर, पइन, तालाब की खुदाई व साफ सफाई के लिए कटिबद्ध है। ताकि किसान अपने खेतों को सिंचित कर अन्न उत्पादित कर खुशहाल बन सकें। रोहणी नक्षत्र बीत रहा है। बरसात का मौसम आने वाला है। खेती बाड़ी में किसान जुट जाएंगे। इसके लिए सरकार रुपये खर्च कर रही है। बावजूद विभागीय अधिकारियों की अनदेखी की वजह से किसानों के आशा अरमान में पंख नहीं लग पा रहा है। नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में पइन, आहर, नाले की सफाई नहीं हो पाई है। जिससे किसानों को परेशानी बढ़ी हुई है। सिंचाई का जहां मुख्य साधन है, वही जल संचय का प्रमुख स्रोत माना जाता है। ताल तलैया, नदी, पोखर में वर्षा का पानी भरने की उम्मीद जताई जा रही है। ताकि खरीफ फसलों की बुआई हो सके। इसके लिए सिंचाई अति आवश्यक है। लेकिन सबसे बड़ी विडम्बना है कि आज भी ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.