भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि विधायक अजीत शर्मा के आवास पर बने कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर मनाई गई। समारोह में मौजूद कांग्रेसियों ने पं. नेहरू द्वारा राष्ट्र के प्रति दिए गये योगदानों को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि पं. नेहरू ने भारत की आजादी के लिए तकरीबन 18 वर्षों तक जेल में रहकर अंग्रेजी हुकूमत की यातनाओं को झेला। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, विपिन बिहारी यादव, डॉ. जर्नादन साह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, ई. रवि कुमार, विनय कुमार मिश्रा, आरती सिंह, अर्चना सिंह, खुशबू कुमारी, पूजा पाण्डेय, दीपक बाजोरिया, बाबर अंसारी, सौरभ पारिक, मिन्टू कुरैशी आदि की मौजूदगी रही। कांग...