संभल, मई 28 -- जिला शहर कांग्रेस कमेटी संभल में संयुक रूप से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प व माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने उनके जीवन पर रोशनी डाली। सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, प्रधानमंत्री ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। वहीं शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने भी उनकी देश सेवा के बारे प्रकाश डाला और बताया कि हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर दाऊद पाशा, कौस्तुभ रस्तोगी, मरगूब अहमद, मुशर्रफ हुसैन, निसार हुसैन, जुनैद, प्रेम सिंह, साजिद हुसैन, आमिर, राशिद हुसैन, सब्बीर हुसैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.