आरा, फरवरी 11 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि शहर समेत जिले भर में मनाई गई। भाजपा जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय में पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की और संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया। बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सह अगिआंव के पूर्व विधायक शिवेश राम उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम् गायन से हुआ। मुख्य वक्ता शिवेश राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम किसी नेता की पुण्यतिथि मनाने नहीं,बल्कि एक विचार के अमर होने का दिवस मना रहे हैं। उन्होंने अंत्योदय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.