रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- सितारगंज। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में श्रद्धांजलि व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राकेश त्यागी, मुकेश सनवाल, पवन बड़सीवाल, शिवपाल चौहान, सुमन राय व सुरेश जन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमल जिंदल ने कहा कि पं. पंत स्वतंत्र भारत के महान नेता, दूरदर्शी प्रशासक व संगठनकर्ता थे। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शिशु मंदिर के छात्रों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.