सीतामढ़ी, मई 26 -- बथनाहा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पंडौल ऊर्फ पंथपाकड़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धर्मेन्द्र कुमार पटेल पर पंचायत के ही छतवागढ़ मठ के समीप शनिवार की देर रात गई फायरिंग मामले में एफआईआर कर ली गई है। इसमें पीड़ित पंचायत समिति सदस्य ने मलिकाना छतवागढ़ निवासी गणेश राय के पुत्र राहुल कुमार और उपेंद्र राय के पुत्र सुमित कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़ित ने बताया कि चार बदमाश थे, इसमें से दो को नहीं पहचान पाए। इधर, घटना के बाद पुलिस भी मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सदर एसडीपीओ आशीष आनंद ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के बयान पर एफआईआर कर जांच प्रारंभ कर दिया गया है। प्रथमदृष्टयां जांच में पता चला है कि नामजद आरोपित व पंचायत समिति सदस्य के बीच पूर्व से विवाद चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.