भभुआ, जनवरी 13 -- आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 13 जनवरी को प्रकाशित की है खबर बोलीं सीओ, मामले की जांच करूंगी, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई (पेज चार/हिन्दुस्तान असर) रामपुर, एक संवाददाता। बहुउद्देशीय भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख घुरा यादव व संचालन बीडीओ दृष्टि पाठक ने किया। पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक शुरू होते ही प्रमुख ने कहा कि दुर्गावती नदी के तट से 3-4 फुट की जगह 10-20 फुट गहराई में मिट्टी खनन की जा रही है। बरसात में जब नदी उफान पर होगी तब पास के गांवों में तबाही मचाएगी। उन्होंने अफसरों से पूछा कि यह मिट्टी कहां जा रही है और इसपर रोक लगाने के लिए अधिकारी क्या कर रहे हैं? इस पर सीओ अनु कुमारी ने बताया कि इसका जांच करुंगी। शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.