मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। पंचायत प्रतिनिधि अपनी समस्या पर बोलने को लेकर आपस में ही उलझ गये। प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह व मुखिया मंडल अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने सदस्यों को समझाकर शांत कराया। बैठक से एमओ विवेक कुमार गायब रहे। पंसस वाल्मीकि सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एमओ ने पीडीएस दुकानदारों की मिलीभगत से एक महीने का खाद्यान्न वितरण नहीं किया, जबकि सभी उपभोक्ता से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया है। सांसद प्रतिनिधि सह पंसस शशांक शेखर चौहान ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग में खुलेआम लूट खसोट किया जा रहा है। कहा कि राजस्व महाअभियान में लगे किसान सलाहकार व कर्मी रैयतों से अवैध वसूली कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.