बगहा, मई 16 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार भवन में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। संचालन बीडीओ दीपक राम ने किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा कृषि, आंगनबाड़ी, राजस्व, आपूर्ति सहित अन्य विभाग की अद्यतन समीक्षा की गयी। बैठक में उप प्रमुख खुर्शीद आलम ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि सास बहू सम्मेलन के लिए राशि आती है। राशि का बंदरबाट कर लिया जाता है। कहीं भी सास बहू सम्मेलन नहीं होता है ।आशा के लिए हर साल बारह हजार रुपए आता है । उसका भी उठाव आपस में हो जाता है। वहीं प्रभारी डॉ विजय चौधरी ने कहा कि आवेदन दीजिए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जन समस्याओं को उठाया।जिस पर बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से उसका निराकरण तय सीमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.