अमरोहा, मार्च 17 -- पंप पर बाइक में पहले पेट्रोल डलवाने के विवाद में बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। उसका और साथियों का दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों के साथ विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने तमंचे से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को उसके साथी सीएचसी में लेकर आए। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि घायल युवक हरियाणवी फिल्मों में काम कर चुका है। गोली लगने से घायल शहर के तिगरिया भूड़ मोहल्ला निवासी चमन सिंह के दोस्त के मुताबिक चमन हरियाणवी फिल्म बनाने के लिए मशहूर उत्तर कुमार के साथ फिल्मों में काम कर चुका हैं। रविवार दोपहर वह अपने दोस्त सुमित व प्रशांत के साथ पक्का पुल पर जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.