चंदौली, जुलाई 26 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में इस समय धान की रोपाई का पीक सीजन चल रहा है। लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान परेशान हैं। बिजली और पानी के संकट से किसान और ग्रामीण परेशान हैं। किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को विधायक सुशील सिंह ने क्षेत्र के नगवां पंप कैनाल, धानापुर में बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नगवां पंप कैनाल बंद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई मंत्री और मुख्य अभियंता से वार्ता कर सिंचाई विभाग के एक्सईएन और जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही धानापुर उपकेंद्र से नियमित आपूर्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई। शुक्रवार को विधायक किसानों की सिंचाई को लेकर आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए नगवा पंप कैनाल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंप कैनाल की मोटर और स्टार्टर जले हुए मिल...