रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- पंतनगर। पंतनगर स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में सोमवार को स्टीवेंसन स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस जादौन रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. जादौन ने कहा कि खेल गतिविधियां अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देती हैं। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच फसल अनुसंधान केंद्र और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एएस जीना सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, आयोजक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आ...