रुद्रपुर, जनवरी 27 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के पूर्व कुलपति रहे प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेमलाल गौतम को आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। कृषि अनुसंधान और फसल सुधार के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और प्रभावशाली योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने की खबर से पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर सहित पूरे कृषि वैज्ञानिक समुदाय में गर्व और प्रसन्नता का माहौल है। डॉ. प्रेमलाल गौतम ने वर्ष 2002 से 2007 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और अकादमिक गतिविधियों को नई गति मिली तथा वैज्ञानिक अनुसंधानों को सीधे किसानों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.